सोमवार 23 नवंबर 2026 - 13:34
हज़रत उम्मुल-बनीन सलामतुल्लाह अलैहा का मक़ाम व मर्तबा, तवस्सुल और दस्तरख़ान का जवाज़

हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा का मक़ाम व मरतबा, तवस्सुल और दस्तरख़ान का जवाज़

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी !

सवाल: क्या हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा एक आम ख़ातून थीं? उनसे तवस्सुल करने और उनके नाम पर नियाज़ का एहतिमाम करके तबर्रुक हासिल करने का क्या हुक्म है?

मरजा-आला दीनी आयतुल्लाहिल-उज़्मा सैय्यद अली हुसैनी सीस्तानी द०ज़ि०  की सरपरस्ती में क़ायम मरकज़े तहक़ीक़ाते-अक़ाइद (मरकज़ुल-अबहासिल-अक़ाइदिया) से हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा की शख़्सियत, मक़ाम व मंज़िलत और उनसे तवस्सुल के जवाज़ के बारे में एक सवाल किया गया। सवाल और जवाब का तर्जुमा पेशे-ख़िदमत है:

सवाल: मैंने अपने इलाक़े की एक मारूफ़ शख़्सियत से सुना है कि हज़रत उम्मुल-बनीन रिज़वानुल्लाह अलैहा दूसरी आम ख़वातीन की तरह एक आम ख़ातून थीं और अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम की बीवी होने के अलावा उनकी कोई ख़ास फ़ज़ीलत नहीं थी। लिहाज़ा उनसे तवस्सुल करना और उनके मज़ार की मिट्टी से तबर्रुक हासिल करना जाइज़ नहीं है। इसी तरह मोहिब्बान व पैरवान-ए-अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की जानिब से उनके नाम पर नियाज़ (दस्तरख़ान) का एहतिमाम करना भी एक ख़ुद-साख़्ता बिदअत है।

जवाब:

मोहतरम जनाब सैय्यद मुहम्मद!
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहु

हज़रत उम्मुल-बनीन किलाबिया सलामुल्लाह अलैहा, अमीरुल-मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम के फ़रज़ंदों की वालिदा, हरगिज़ दूसरी आम ख़वातीन की तरह एक आम ख़ातून नहीं थीं, बल्कि वह अल्लाह तआला के बरगुज़ीदा और मुक़र्रब बंदों में से थीं।

उनके मक़ाम व मंज़िलत को समझने के लिए यही काफ़ी है कि वह हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की औलाद को अपनी औलाद पर तरजीह देती थीं। उन्होंने अपने बच्चों की ऐसी तरबियत की थी कि उनके दिलों में यह हक़ीक़त रासिख़ हो गई थी कि तुम्हारा और इमाम हसन, इमाम हुसैन और हज़रत ज़ैनब अलैहिमुस्सलाम का मक़ाम यकसाँ नहीं है। तुम पर लाज़िम है कि उनकी हिफ़ाज़त के लिए अपनी जान क़ुर्बान कर दो और कभी यह ख़याल भी दिल में न लाओ कि हम सब के वालिद अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम हैं।

उन्होंने अपने चारों बेटों को निहायत ख़ुलूस और फ़राख़-दिली के साथ राहे-ख़ुदा में क़ुर्बान कर दिया, ताकि अल्लाह तआला और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि व सल्लम की ख़ुशनूदी हासिल कर सकें और रोज़े-क़यामत हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के सामने सुर्ख़रू हों। वह अपने चारों बेटों को मौत की आग़ोश में जाते हुए देख रही थीं, लेकिन उन्हें यक़ीन था कि वह कर्बला के मैदान में ख़ून के समंदर में चमकते हुए चाँद की तरह जलवा-गर होंगे।

हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा का इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथ तर्ज़े-अमल ऐसा था कि वह आप को अपना वाजिबुल-इताअत इमाम समझती थीं। अगरचे वह ख़ुद कर्बला के क़ाफ़िले में जिस्मानी तौर पर शरीक नहीं हुईं, लेकिन अपने जिगर के चारों टुकड़ों को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की नुसरत के लिए रवाना कर दिया।

यह अज़ीम ख़ातून अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की मोहब्बत और वफ़ादारी में इस क़दर सरशार और उनकी हिदायत व तालीमात से इस क़दर वाबस्ता थीं कि अल्लाह तआला के मुक़र्रब औलिया में शुमार हुईं। इस मैदान में उनकी पेश-क़दमी और बेमिसाल इख़लास ने उन्हें अल्लाह तआला और अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के नज़दीक अज़ीम मक़ाम व मंज़िलत अता की।

वह अल्लाह तआला की बारगाह में तवस्सुल के लायक़ एक बा-अज़मत हस्ती और रसूल-ए-ख़ुदा सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि व सल्लम के बाद बेहतरीन मख़लूक़, अमीरुल-मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम की ज़ौजा (बीवी) थीं। उन्होंने सैय्यदुल-मुस्लिमीन अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम के ज़ेरे-साया ज़िन्दगी गुज़ारी। वह उस अज़ीम घराने का हिस्सा बनीं जिसमें उनसे पहले हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा सैय्यदतुन-निसाइल-आलमीन और फिर इमाम हसन, इमाम हुसैन और हज़रत ज़ैनब अलैहिमुस्सलाम ज़िन्दगी गुज़ार चुके थे।

हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा अरब के एक मोअज़्ज़ज़ और साहिबे-हसब व नसब ख़ानदान में पैदा हुई थीं। उनका ताल्लुक़ ऐसे ख़ानदान से था जिसकी शराफ़त और बहादुरी मुसल्लम थी। अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम ने भी अपने लिए इसी ख़ानदान की ख़ातून का इंतिख़ाब फ़रमाया था।

हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा ने अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद किसी दूसरे शख़्स से शादी नहीं की। तारीख़ में ऐसी ख़ातून की मिसाल नहीं मिलती है जिसने अपने शौहर की औलाद से इस क़दर वफ़ादारी का मुज़ाहिरा किया हो और उन्हें अपनी औलाद पर तरजीह दी हो।

रिवायत में है कि जब वह अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम के घर तशरीफ़ लाईं तो इमाम हसन और इमाम हुसैन अलैहिमुस्सलाम बीमार थे। उन्होंने फ़ौरन दोनों शहज़ादों की तीमादारी और ख़िदमत शुरू कर दी, उनकी दिल-जोई की और शफ़क़त-भरे अंदाज़ में उनसे गुफ़्तगू करती रहीं, यहाँ तक कि वह सेहतयाब हो गए।

Zahidain Taqvi, [11/23/2026 3:03 PM]
उन्होंने अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम से दरख़्वास्त की कि घर वालों को हिदायत फ़रमा दें कि आइंदा उन्हें उनके असल नाम, "फ़ातिमा" से न पुकारा जाए, क्योंकि इस नाम से इमाम हसन और इमाम हुसैन अलैहिमुस्सलाम को अपनी वालिदा हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की याद आ जाएगी और उनका ग़म ताज़ा हो जाएगा। चुनाँचे अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम ने उन्हें उम्मुल-बनीन के नाम से पुकारना शुरू कर दिया।

वह इमाम हसन और इमाम हुसैन अलैहिमुस्सलाम के लिए एक शफ़ीक़ और मेहरबान माँ की मानिंद थीं। इसमें कोई तअज्जुब नहीं, क्योंकि वह एक मासूम इमाम की शरीके-हयात थीं। उन्होंने इमाम के नूर से रौशनी हासिल की, उनके इल्म व मअरिफ़त से फ़ैज़ उठाया, उनके आदाब सीखे और उनके अख़लाक़ व किरदार को अपनाया।

अल्लाह तआला ने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की हम-नाम और अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम के फ़रज़ंदों की वालिदा, हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा को अपनी रहमत के दरवाज़ों में से एक दरवाज़ा क़रार दिया है। जो शख़्स उनके वसीले से अल्लाह तआला की बारगाह में अपनी हाजत पेश करता है, अल्लाह तआला उसकी मुराद पूरी फ़रमाता है और जो उनके वसीले से अल्लाह तआला की तरफ़ रुजू करता है, उसे उसकी हाजत अता होती है। जो शख़्स इस हक़ीक़त को जानना चाहता है, वह ख़ुद उनके वसीले से तवस्सुल करके देख ले।

लिहाज़ा हज़रत उम्मुल-बनीन सलामुल्लाह अलैहा से तवस्सुल करना, उनके मज़ार की मिट्टी से तबर्रुक हासिल करना और उनके नाम पर नियाज़ (दस्तरख़ान) का एहतिमाम करना, सब सही और जाइज़ हैं।

इसी तरह अइम्मा अलैहिमुस्सलाम और दीगर औलियाए-इलाही की विलादत या वफ़ात के मौक़ों पर मोमिनीन के लिए खाने का एहतिमाम करना और उन्हें खाना खिलाना भी जाइज़ और दुरुस्त है।

तर्जुमा: सैयद अली हाशिम आब्दी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha